up tet


Friday, 21 September 2012
UPTET - दोराहे पर टीईटीअभ्यर्थी
UPTET - टीईटी - TET
UPTET - दोराहे पर टीईटीअभ्यर्थी
सहारनपुर : प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती केलिए टीईटी अभ्यर्थियों की बेताबी बढ़ रही है। भर्ती का आधार क्या होगा, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। माना जा रहा कि एकेडमिक मेरिट को ही भर्ती का आधार बनाया जाएगा। उधर, टीईटी संघर्ष मोर्चा के तल्ख तेवरों से मामलेमें नया पेंच फंसने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
प्रदेश में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर नवंबर 2011 से शुरू हुआ'महासंग्राम' अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। टीईटी की मेरिट से शिक्षक भर्ती किए जाने की मांग पर अड़े टीईटी (उत्तीर्ण) संघर्ष मोर्चा का कहना है कि चयन प्रक्रिया तय करते समय भर्ती का जो आधार (मेरिट) रखा गया था, वह अक्षरश: लागू किया जाना चाहिए। इसके विपरीत प्रदेश सरकार द्वारा गत माह उस भर्ती विज्ञापन कोरद कर दिया गया था, जिसमें पिछले वर्ष दिसंबर-जनवरी में 72, 825 पदों के लिए टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। साथ ही सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का आधार एकेडमिक मेरिट कर दिया था।
भर्ती विज्ञापन की बेताबी
प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट द्वारा 15 दिन के अंदर विज्ञापननिकालने का आदेश दियाथा। दस दिन बीत जाने के बाद ऐसा कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। टीईटी अभ्यर्थी व उनके परिजन विज्ञापन का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। भर्ती का आधार क्या होगा, इस मामले में अभ्यर्थी दोराहे पर खड़े हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सरकार एकेडमिक मेरिट के आधार को गत माह स्वीकृति दे चुकी है।विज्ञापन में भी कमोबेश यही आधार रखा जाएगा।
हर चुनौती से निपटने को तैयार
टीईटी (उत्तीर्ण) संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार का दावा है कि टीईटी की मेरिट से भर्ती की मांग को संगठन अडिग है। मोर्चा की मांग दरकिनार कर प्रदेश सरकार मनमानी पर उतारू है। जारी होने वाले विज्ञापन में यदि भर्ती का आधार एकेडमिक मेरिट रखा गया तो इसे मोर्चा हाईकोर्ट में चुनौती देगा।
Source - Jagran
21-9-2012

No comments:

Post a Comment