UPTET/BTC : जनपद के 172 स्कूलों को मिलेंगे नए शिक्षक
UPTET/BTC : जनपद के 172 स्कूलों को मिलेंगे नए शिक्षक
ग्रेटर नोएडा : बेसिक शिक्षा के नौनिहालों की के लिए अच्छी खबर है। गौतमबुद्ध नगर जनपद के 172 प्राथमिक विद्यालयों को नए शिक्षक मिलेंगे। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आए अध्यापकों की तैनाती की कार्य योजना तैयारकर ली गई है। क्लेक्ट्रेट सभागार में 24 व 25 सितंबर को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके बादअध्यापकों को नियुक्त कर दिया जाएगा।
स्थानांतरित होकर जनपद में 523 सहायक अध्यापक आए हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करा दीहै। लंबे समय से शिक्षकों का टोटा झेलरहे विद्यालयों में ही उनकी तैनाती होगी।विभागीय अफसरों ने स्कूलों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। जनपद में 20 प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन हैं। उनका संचालन शिक्षामित्रों के सहारे हो रहा है। जबकि 152 विद्यालय एक अध्यापक के सहारे हैं। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। अध्यापक न होने की वजह से पिछले कई वर्षो से नौनिहालों की पढ़ाई पर प्रतिकूलप्रभाव पड़ रहा था। शिक्षकों की तैनाती से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानांतरण के तहत शिक्षकों के आने का सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा था। शहर के नजदीक स्कूल पाने की भी होड़ मची रही। अध्यापकों ने जिले से लखनऊ में तैनात राज्य स्तरीय अधिकारियों से भी सिफारिश लगवाई हैं। इसको लेकर विभागीय अमले में काफी दिनों तक असमंजस भी व्याप्तरहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि शिक्षकों की तैनाती बंद व एकल विद्यालयोंमें ही की जाएगी। जिसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शासन की प्राथमिक है कि बच्चों की पढ़ाई न हो
News Source : Jagran (21.9.12)
No comments:
Post a Comment